Anil kapoor: क्या सच में नज़र आने वाले है तैमूर पिता के रोल में ?

0

अनिल कपूर ने कहा सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान एक फिल्म में उनके पिता के रोल में आएगें नज़र।

न्यूज जंगल डेस्क: अनिल कपूर जो आज भी फिटनेस के मामले में युवाओं को मात देते नजर आते हैं। वो 65 की उम्र में भी यंग एंड फिट नज़र आते है जिसे कोई नकार नहीं सकता। वही कॉमेडी शो ‘केस तो बनता है’ में उन्होंने कुढ़ ही अपना मज़ाक बना लिया। उन्होंने कहा की वह एक फिल्म करने जा रहे जिसमे सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान उनके पिता की भूमिका में नज़र आने वाले है।

वही अनिल कपूर ‘केस तो बनता है’ के एक एपिसोड में गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। जहा उनसे पूछा गया की इंडस्ट्री में कौन-कौन उनके दोस्त है। जिस पर उन्होंने कुछ एक्टर्स के नाम लिए जिनमे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सलमान खान, आमिर खान शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे हर्ष वर्धन कपूर के साथ-साथ तैमूर अली खान का भी नाम लिया।
आपको बता दे की ‘केस तो बनता है’ इंडिया का पहला कोर्टरुम कॉमेडी शो है। जो वीकली अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम होता है। इस शो में रितेश देशमुख और वरुण शर्मा पब्लिक प्रोस्क्यूटर व डिफेंस लॉयर के रूप में वही कुशा कपिला जजके रोल मर नज़र आ रहे है। इस शो में जज यानि की कुशा बॉलीवुड सेलेब के भाग्य का फैसला करती नज़र आएँगी।
देखा जाये तो इन दिनों अनिल कपूर का शेडूल काफी बिज़ी चल रहा है। हाल ही में उनकी फिल्म जुग जुग जियो रिलीज़ हुई है। जिसके बाद वो ‘एनीमल’,’फाइटर’ और ‘नो एंट्री’ के सीक्वल पर फोकस कर रहे है।

यह भी पढ़े: Laal Singh Chaddha: #Boycott के बाद भी सिनेमा घरो में मचाया धुम

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed