Mau: बेकाबू बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, रास्ते में ही हुई मौत…

0

मऊ जिले के फतेहपुर मंडाव बाजार में गुरुवार सुबह बेकाबू बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक चालक और वृद्ध दोनो ही घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया।

News jungal desk: मऊ जिले के फतेहपुर मंडाव बाजार में गुरुवार सुबह बेकाबू बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक चालक और वृद्ध घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव निवासी वकील अहमद (70 ) रोजाना की तरह गुरुवार सुबह भी टहलने के लिए निकले। वो पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क पार कर रहे थे। दूसरी तरफ से मधुबन थाना क्षेत्र के मोलनापुर महुआनी निवासी संजय चौहान की बाइक वकील अहमद से टकरा गई। हादसे में जहां वकील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं तेज रफ्तार के चलते बाइक टक्कर लगने के बाद दूर जा गिरी और बाइक चालक संजय भी घायल हो गया।

दोनों घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को अवगत कराते हुए लोगों ने दोनों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। यहां से वकील अहमद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वकील अहमद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल बाइक चालक अस्पताल में भर्ती है।  

Read also: गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से लोगों में फैला खौफ, गृहस्थी समेट सुरक्षित स्थान पर जाने कि तैयारी…   

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed