Aishwarya Rai: एक्ट्रेस की फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस Aishwarya Rai हाल ही में अपनी फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट 1’ में नजर आने वाली है। कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन…
न्यूज जंगल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस Aishwarya Rai हाल ही में अपनी फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट 1‘ में नजर आने वाली है। कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल पर आधारित फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
आज कल साउथ इंडियन फिल्ममेकर मणिरत्नम अपनी फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट 1’ को लेकर बिज़ी चल रहे हैं। वही इस फिल्म से ऐश्वर्या राय लंबे समय के बाद वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में आपको तमिल के ताकतवर चोल सम्राज्य का इतिहास देखने को मिलेगा। 500 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। जिसके पहले पार्ट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
आपको बता दे की यह फिल्म 30 सितंबर को एक साथ तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ विक्रम, कर्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी नजर आने वाले है।
यह फिल्म लेखक कल्कि कृष्ण्मूर्ति के द्वारा 1955 में लिखे गए उपन्यास ‘पोन्नियन सेल्वन’ पर आधारित है। वही इस फिल्म की कहानी 10वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष को दर्शाता है। यह फिल्म में कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है।
यह भी पढ़े: Juhi Chawla: वेब सीरीज ‘हश हश’ के साथ एक्ट्रेस करने जा रही है ओटीटी डेब्यू