अडानी चंद दिनों बाद जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के दूसरे अमीर उद्योगपति बन सकते हैं

0

अगर दोनों की संपत्ति के बढ़ने और घटने की स्पीड की तुलना करें तो पिछले एक महीने में अडानी की संपत्ति 19 अरब डॉलर बढ़ी है और जेफ बेजोस की संपत्ति इस अवधि में 7 अरब डॉलर घटी है

न्यूज जंगल डेस्क कानपुर: – चंद दिनों बाद अगर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं। कभी दुनिया सबसे बड़े रईस रहे अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस की दूसरे नंबर की कुर्सी पर अडानी ले सकते है। अडानी की दौलत जिस स्पीड से बढ़ती जा रही है और बेजोस की जिस तरह दिन पर दिन घट रही है, उससे यह 9 अरब डॉलर का फासला बहुत जल्द मिट जाएगा। एक और अच्छी खबर यह है कि मुकेश अंबानी ने फिर से टॉप-10 में अपनी जगह वापस बना ली है और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा सूची में वह 94 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक पिछले एक महीने में जेफ बेजोस की संपत्ति 159 अरब डॉलर से घटकर 152 अरब डॉलर ही बची है। एक हफ्ते के अन्दर बेजोस की संपत्ति में 5 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई है। अगर पिछले एक तिमाही की बात करें तो  जेफ बेजोस की संपत्ति में 8 अरब डॉलर की बढोत्तरी हुई है।

तीन महीने में अडानी की संपत्ति 45 अरब डॉलर बढ़ी, जेफ बेजोस की संपत्ति में 8 अरब डॉलर का इजाफा

गौतम अडानी के नेट वर्थ की बात करें तो अडानी की संपत्ति एक महीने में 124 अरब डॉलर से 143 अरब डॉलर तक पहुंच गई , जबकि उनकी संपत्ति एक हफ्ते में 8 अरब डॉलर ही बढ़ी है। और अगर एक तिमाही के आधार पर देखें तो 98.1 अरब डॉलर से 143 अरब डॉलर पर पहुंच गई हैं। यानी इस अवधि में उनकी संपति करीब 45 अरब डॉलर बढ़ी।

यह भी पढ़े:-300 साल बाद गणेश चतुर्थी पर शुभ योग,सबकी पूरी होगी कामना

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *