किसानों के बैंक खातों में 42 हजार 565 करोड़ रुपए दिए गए

0

न्यूज़ जंगल नेटवर्क, कानपुर : वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने 11 बजकर 29 मिनट पर बजट में किसानों को मिलने वाली योजनाओं का जिक्र किया। इस बार यूपी में 34 हजार 307 राजकीय नलकूपों और 252 नहरों से किसानों को फ्री सिंचाई के लिए सुविधा दी जाने का दावा किया गया। साथ ही किसान सम्मान निधि योजना के लिए 2.55 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 42 हजार 565 करोड़ रुपए दिए गए हैं। किसानों के लिए होने वाले सभी ऐलानों का अपडेट हम नीचे दे रहे हैं। एक- एक करके देखिए…

गेहूं का MSP 2 हजार 15 रुपए प्रति कुंतल तय किया गया
1. किसान दुर्घटना योजना में किसानों के मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। साल 2022-23 के बजट में इस योजना के लिए 650 करोड़ रुपए का बजट दिया गया।

2. वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 15,000 सोलर पम्प की स्थापना कराई जाएगी। इससे किसानों सस्ते दरों पर सिंचाई कर सकते हैं।

3. यूपी में 34 हजार 307 राजकीय नलकूपों और 252 नहरों से किसानों को फ्री सिंचाई सुविधा मिलेगी।

4. मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लिए 1000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

5. साल 2022-2023 में 60 हजार 20 लाख कुंतल बीज बांटे जाएंगे।

6. साल 2022-2023 में 119 लाख 30 हजार मीट्रिक टन उर्वरक देने का लक्ष्य है।

7. धान कामन का MSP 1 हजार 940 रुपए प्रति कुंतल और धान ग्रेड-ए का MSP 1 हजार 960 रुपए प्रति कुंतल तय किया गया।

8. किसानों को MSP का फायदा दिलाने के लिए यूपी में 5 हजार 608 क्रय केंद्र यानी पर्चेजिंग सेंटर्स बनाए जाएंगे। इसके लिए 25 अप्रैल 2022 तक सरकार लगभग 94 हजार मेट्रिक टन गेहूं खरीद चुकी है।

9. रबी विपणन वर्ष 2022-2023 में भारत सरकार ने गेहूं का MSP 2 हजार 15 रुपए प्रति कुंतल तय किया।

10. खरीफ वर्ष 2021-2022 में 4656 स्थापित क्रय केन्द्रों के माध्यम से 11 लाख से ज्यादा किसानों से 65 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया।

11. जिसके लिए किसानों के खातों में ई – पेमेन्ट से 12 हजार 485 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

12. गन्ना किसानों को 95 हजार 215 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया।

13. किसान सम्मान निधि योजना के लिए 2.55 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 42 हजार 565 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

किसानों के लिए पिछले बजट में की गई घोषणाएं:
1. किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना चलाई गई। 100 करोड़ रुपए दिए।

2. मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए 600 करोड़ रुपए बजट की व्यवस्था की थी।

3. किसानों को फ्री पानी की सुविधा देने के लिए 700 करोड़ रुपए की बजट पास किया गया था। इसके लिए अप्रैल 2022 में यूपी फ्री बोरिंग योजना की शुरुआत हुई।

4. रियायती दरों पर किसानों को फसल के ऋण के लिए 400 करोड़ रुपए की व्यवस्था की थी।

5. प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के लिए 15 हजार सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा था। इस साल भी वित्त मंत्री ने 15 हजार सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें : आतंकियों ने शूटिंग के बहाने घर पर दी दस्तक, फिर अभिनेत्री को मार दी गोली

6. रुकी हुई सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 16 लाख 41 हजार हेक्टेयर इरिगेशन एरिया बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके जरिए 40 लाख 48 हजार किसानों को फायदा मिलने की बात कही थी।

7. साल 2024 तक सबको शुद्ध पीने का पानी देने के लिए 15 हजार करोड़ रुपए का भी इंतजाम किया गया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *