महानगर के ई-बसों के बेड़े में 40 और एसी बसें शामिल होंगी

0

न्यूज़ जंगल डेस्क कानपुर : शहर वासियों के लिए खुशखबरी है। महानगर के ई-बसों के बेड़े में 40 और एसी बसें शामिल होंगी। इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। पहली 20 बसें जुलाई और बाकी 20 सितंबर तक बेड़े में शामिल हो जाएंगी तथा शहर के अलग-अलग रूट पर फर्राटा भरने लगेंगी। इससे यात्रियों को सुगमता होगी। नई बसों को बेड़े में शामिल करने के लिए अधिकारियों ने तैयारी कर ली है और इनका रूट तथा किराया भी तय कर दिया गया है।

बिल्हौर-मंधना रूट पर चलेंगी

बता दें कि दूसरे शहरों की तरह कानपुर में भी 11 दिसंबर 2021 से ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। अभी कुल 60 बसें शहर के विभिन्न रूटों पर फर्राटा भरती है। जुलाई तक बीस और उसके बाद सितंबर में 20 और बसें बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इससे कुल सौ ई-बसें हो जाएंगी। इन बसों को बिल्हौर और मंधना सहित अन्य रूटों पर चलाया जाएगा। इन नई बसों के आने से शहर का यातायात सुगम हो जाएगा क्योंकि टेंपो तथा ऑटो वालों की अराजकता से शहरवासी परेशान रहते हैं। इसके अलावा, गर्मी और बारिश में उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

यह भी पढ़े : गधों को पालने के लिए शख्स ने छोड़ दी अपनी आईटी जॉब

किराया कम, यात्रा भी सुगम

बता दें कि इलेक्ट्रिक बसें लोगों को महज आठ मिनट के अंतराल में सुबह 5:10 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक सुविधा मिलती है। शहर में संचालित होने वाली दस रूटों पर इनका संचालन हो रहा है। इसमें जाजमऊ से आईआईटी, रामादेवी से आईआईटी, घंटाघर सहित अन्य स्थानों के लिए बसों का संचालन होा है। हालांकि, अलग-अलग रूट तय होने के साथ बसों की संख्या भी निर्धारित की गई है। शहर में ट्रांसपोर्ट की लाइफ बनी टेंपो से भी इलेक्ट्रिक बस का किराया कम रखा गया है। तीन किमी तक पांच रुपए और अधिकतम 45 किमी का सफर करने पर पचास रुपए किराया तय किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed