Road Accident: मां से मिलकर लौट रहा था बेटा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस…

0

मां से मिलकर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

News jungal desk: धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर डडोली गांव के नजदीक शनिवार को मां से मिलकर लौट रहे 26 साल के युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में हाहाकार मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मनिया कस्बा निवासी रामरतन सिंह पुत्र भगवान सिंह डंडोली में अपनी मां से मिलने गया था। मां से मिलकर युवक वापस घर लौट रहा था। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल जा रहे युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एक्सीडेंट को देख स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया। घटना की सूचना स्थानीय मनिया थाना पुलिस को दी गई। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है।

सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया, परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। वाहन चालक की पुलिस द्वारा हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया, मुकदमा दर्जकर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read also: मालरोड पर एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा फाइनल, पहुंच सकते है मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *