Weather Today: कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई दिल्ली वालों की मुश्किलें, अगले 5 दिनों में हो सकता है घना कोहरा…

0

मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में अगले पांच दिनों बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने दिल्ली और इससे सटे हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

News jungal desk: इन दिनों दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर में डूबा हुआ है। वहीँ पर कड़ाके की ठंड ने दिल्ली वालों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट का संकेत भी दिया है। पारे में गिरावट के सथा ही पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली में भी सिहरन पैदा कर सकती हैं।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं, दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक रही। 29 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे सफदरजंग में 200 मीटर और पालम में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण शुक्रवार को दिल्ली आने वाली कम से कम 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा कि 29 दिसंबर को दिल्ली क्षेत्र में बहुत सी ट्रेने देरी से पहुँची।

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन और अधिक बढ़ रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज रहा। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। इससे लोगों को राहत मिली। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया जो अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा रहा। पालम में 9.3, आया नगर में 9.5, रिज में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान लोधी रोड में 20.9, आया नगर में 20.4, रिज में 20.4, पालम में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले पांच दिनों बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने दिल्ली और इससे सटे हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के चलते मौसम विभाग ने वाहन चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन के शेड्यूल के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी है। 

Read also: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाबा लोकेनाथ के किए दर्शन, पार्टी नेताओं को दिए चुनाव के निर्देश…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *