ज्यादा दिन नही भाग सका मास्टर माइंड ललित झा, किया आत्मसमर्पण, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी…

आरोपी मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार की रात को दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। जिसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। जिसके बाद अब अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। 

News jungal desk: संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में आरोपी मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार की रात को दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। जिसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। जिसके बाद अब अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। 

आपको बता दें कि ललित घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। ललित को इस घटना में मास्टर माइंड बताया जा रहा था और इसकी तलाश में पुलिस लगातार जगह-जगह छापे मार रही थी। 

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले पुलिस ने इससे पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मास्टरमाइंड  ललित के बारे में कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इससे पहले खबर आई थी कि ये राजस्थान में कहीं छिपा बैठा है लेकिन अब इसने खुद की थाने में पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। 

किसी संगठन से जुड़े होने के नहीं मिले सबूत
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का अभी तक किसी भी संगठन से जुड़े होने की कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन ने संसद भवन में जाने के लिए पास का इंतजाम किया था। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े हुए थे। 

डेढ़ साल पहले मैसूरु में मिले थे सभी आरोपी
पुलिस सूत्र के मुताबिक , सभी आरोपी डेढ़ साल पहले मैसूरु में मिले थे। सागर लखनऊ से जुलाई में दिल्ली आया था, लेकिन संसद भवन में प्रवेश नहीं कर सका था। वहीं पर 10 दिसंबर को बाकी के आरोपी अपने-अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे। इंडिया गेट के पास वे इकट्ठा हुए जहां एक दूसरे को रंगीन पटाखे बांटे गए। पुलिस ने बताया कि गुप्त तरीके से आपत्तिजनक वस्तुओं को भी संसदभवन के अंदर ले जाया गया।

Read also: संसद की सुरक्षा में भारी चूक, 6 लोगों की टीम ने रची थी साजिश, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *