FIFA Awards 2023: लियोनल मेसी ने जीता सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर का खिताब, रोनाल्डो के बराबर पहुंचे

0

FIFA Awards 2023: दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल करते जा रहे हैं और पूरी दुनिया को अपना मुरीद बनाते जा रहे हैं।

FIFA Awards 2023: दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल करते जा रहे हैं और लगातार पूरी दुनिया को अपना मुरीद बना रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह आयोजित किए गए फीफा अवॉर्ड्स 2023 में उनके सिर पर एक और ताज जोड़ दिया गया। दरअसल मेसी को फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी 2022 के अवॉर्ड से नवाजा गया है। मेसी ने यह अवॉर्ड दूसरी बार अपने नाम किया है और इसी के साथ उन्होंने पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पोलैंड के स्टार खिलाड़ी रॉबर्ट लेवांडोवस्की के रिकॉर्ड्स की भी बराबरी कर ली है जिन्होंने इस पर दो बार कब्जा जमाया था। इस अवॉर्ड के लिए फ्रांस के किलियन एमबाप्पे को भी नॉमिनेट किया गया था लेकिन वह मेसी से पीछे रह गए।

बेजोड़ रहा 2022 का साल

बता दें कि अर्जेंटीना के स्टार के लिए 2022 का साल किसी सपने से कम नहीं रहा। उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2022 में जीत हासिल की थी और 36 साल का इंतजार खत्म किया था। इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका लियोनल मेसी ने निभाई थी जिन्होंने टूर्नामेंट में कुल 11 गोल किए थे। मेसी ने इससे पहले साल की शुरुआत में कोपा अमेरिका भी अपनी टीम को जिताया था।

लियोनल मेसी ने साथियों का किया शुक्रिया

इस महान पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद मेसी काफी खुश थे। उन्होंने कहा, ‘मैं कोच स्कालोनी और अपने साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, उनके बिना मैं यहां नहीं होता। मैंने एक सपना हासिल किया जिसकी मैं इतने लंबे समय से उम्मीद कर रहा था और आखिरकार मैंने इसे हासिल भी कर लिया।यह किसी भी खिलाड़ी के लिए एक सपना ही है, बहुत कम लोग इसे हासिल कर पाते हैं और मैं भाग्यशाली हूं कि ऐसा कर पाया।’

Read also: दिल्ली में नही मिला मरीज को इलाज कानपुर के जच्चा बच्चा अस्पताल में हुआ सफल इलाज

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *