अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी को जवाब, बोले- उनके  दिमाग में है पेगासस

0

Anurag Thakur Reaction On Rahul Gandhi: राहुल गांधी द्वारा केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पेगासस पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।

Anurag Thakur Reaction On Rahul Gandhi: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी द्वारा दिए गए पेगासस वाले बयान पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पेगासस फोन में नहीं, राहुल गांधी के दिमाग में पेगासस है। कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में मीडिया और न्यायपालिका पर केंद्र सरकार का नियंत्रण हो चुका है। मेरे फोन में पेगासस से जासूसी की जाती है।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके नेता विदेशी धरती पर भारत का नाम बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल के फोन में नहीं दिमाग में पेगासस घुस चुका है। नार्थ ईस्ट के चुनावी नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस का एक बार फिर से सफाया हो चुका है। कांग्रेस लोगों के जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है। कल के नतीजे बताते हैं कि लोग पीएम मोदी पर आज भी भरोसा करते हैं।

तकनीकी कमिटी के पास जमा कर सकते थे फोन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर पेगासस राहुल के फोन में था तो उन्होंने तकनीकी कमिटी के पास अपना फोन जमा कर सकते थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि उनकी क्या मजबूरी थी।

जानें पूरा विवाद

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। राहुल गांधी के संबोधन का विषय लर्निंग टू लिसेन इन 21 सेंचुरी था जिसमें उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की वकालत करते हुए कहा कि इसे विश्व के किसी समुदाय पर थोपा नहीं जाना चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने भारत और अमेरिका में गिरते लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपनी राय प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस बदलाव में बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।

संबोधन में राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र

राहुल गांधी ने लेक्चर के दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर लंबी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर कई सालों से हिंसाग्रस्त है। सुरक्षा अधिकारियों ने जब मुझसे इस मुद्दे पर बात की तो हजारों लोग तिरंगा लेकर आगे आए। एक व्यक्ति करीब आया और उसने कुछ लड़कों की तरफ दिखा कर बताया कि वो उग्रवादी लड़के हैं। उन लड़कों ने मुझे दूर से घूर कर देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाए।

Read also: IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेटों से रौंदा, फाइनल में जगह की पक्की

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed