दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल जिन्हें देख होगा धरती पर जन्नत का अनुभव

0
travel destinatons 2024

Travel Destinations in The World in Hindi: दुनिया में बहुत से पर्यटन स्थल हैं जो बेहद ही खूबसूरत और रोमांचक है और घूमने के हिसाब से बहुत ही बढ़िया हैं। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से लगभग सभी देशों ने पर्यटकों के आने-जाने पर रोक लगाया हुआ था | हम आपको दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे में जिनकी खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है।

top 5 places to visit in the world 2024

Best travel Destinations in The World 2024 in Hindi:

आप साल 2024 में दुनिया की किसी जगह को एक्सप्लोर करने का मन बना रहे हैं, तो आपको ज्‍यादा गूगल सर्च करने की जरूरत नहीं है। आज हम बात करेंगे दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल की जहाँ जाकर आपको बेहद ही अलग तरह का अनुभव प्राप्त होगा और इन्हें देखकर बस आप यही कहेंगे कि यहाँ ज़िन्दगी में एक बार तो जाना बनता हैं |

1. बाली, इंडोनेशिया (Bali, Indonesia)

bali tourist attractions

बाली (Bali Tourism) इंडोनेशिया का एक ऐसा द्वीपीय प्रांत है, जिसको एशिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक माना जाता है। अपने खूबसूरत समुद्री किनारों और प्राचीन मंदिरों के लिए यह द्वीप दुनियाभर में प्रसिद्ध है। दुनियाभर से इस द्वीप पर हर वर्ष लाखों की संख्या में सैलानी छुट्टियां बिताने आते हैं।

2. रोम, इटली (Rome, Italy)

rome italy tourist spots

यूरोप में टाइवर नदी के किनारे बसा रोम (Rome Tourism) एक बेहद पुराना शहर है। पूरी दुनिया से लोग यहां के स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों को देखने के लिए यहाँ आते हैं। इसके साथ ही रोम को 7 पहाड़ियों का नगर भी कहा जाता है यहाँ का ट्रेवि फाउंटेन दुनिया के सबसे खूबसूरत फाउंटेन में से एक है। इसके अलावा आप यहां हजारों साल पुरानी एतिहासिक इमारत कोलोसियम को भी देख सकते हैं, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा अखाड़ा कहा जाता है।

3. हनोई, वियतनाम (Hanoi, Vietnam)

What is Hanoi best known for

अगर आपको भी है घूमने का शौक है, तो आपको हनोई (capital of vietnam) जरूर जाना चाहिए। पाँच हजार साल पुराना लाल नदी के किनारे बसा यह शहर वियतनाम की राजधानी है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहाँ के एतिहासिक म्यूजियम, ओपेरा हाउस और आकर्षक मंदिरों को देखकर दिल खुश हो जाता है।

4. इस्तांबुल, तुर्की (Istanbul, Turkey)

istanbul tour guide

तुर्की का इस्तांबुल शहर (Istanbul Tourism) दुनिया का एक ऐसा शहर है जो दो महाद्वीपों के बीच में स्थित है। यहाँ पर दुनिया की कई संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। इसके साथ ही यहाँ घूमने लायक कई जगहें हैं, जिसमें विश्व प्रसिद्ध हागिया सोफिया, सुल्तान अहमद मस्जिद, टोपकापी पैलेस और डोलमाबेहे पैलेस आदि प्रमुख हैं।

5. कुस्को, पेरू (Cusco, Peru)

कुस्को लैटिनअमेरिका की ऐतिहासिक राजधानी

कुस्को पेरू के दक्षिण-पश्चिम में एंडीज पर्वतमाला (दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत शृंखला) की घाटी उरुबाम्बा में बसा एक बेहद खूबसूरत शहर है। आपको बता दें की यह इंका साम्राज्य की एतिहासिक राजधानी है। विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक स्थल माचू पिच्चू भी यहाँ मौजूद है, जिसे साल 1981 में पेरू के एतिहासिक देवालय के रूप में घोषित किया गया था और फिर बाद में साल 1983 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का खिताब भी दिया गया। यहाँ हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

ये भी पढ़े: रमेश अवस्थी कानपुर से भाजपा के प्रत्याशी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed