‘समर सिंह और उसके भाई ने कराई हत्या’,भोजपुरी एक्ट्रेस की मां का आरोप

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की संदिग्ध आत्महत्या पर मां मधु दुबे ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने करवाई है कल वाराणसी के एक होटल के कमरे में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला था.

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में आज वाराणसी पहुंची उनकी मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है. आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने करवाई है.

मृतक आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अनुसार, समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा से तीन साल से करोड़ों रुपयों का काम कराकर पैसा रोका था. मां ने बताया कि कि 21 तारीख को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी,जिसके बारे में आकांक्षा दुबे ने खुद उनको फोन से इसकी जानकारी दी है

फंदे से लटकते हुई मिली थी लाश

कल वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला था।आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं. आकांक्षा की संदिग्ध सुसाइड की खबर पर उनकी चाची ने कहा था कि वह आत्महत्या नहीं करती नहीं कर सकती हैं.

यह भी पढ़े : समर सिंह और उसके भाई ने कराई हत्या’,भोजपुरी एक्ट्रेस की मां का आरोप

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top