Rich list: गौतम अडानी को पछाड़ के अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी, इतनी हो गई कुल संपत्ति..

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में एक बार फिर शामिल हो चुके हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के अध्यक्ष और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया भर के शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय बन चुके हैं। यह रिपोर्ट रिसर्च प्लेटफॉर्म Hurun द्वारा रीयल-एस्टेट ग्रुप M3M के साथ संयुक्त रूप से तैयार की गई है, जिसका शीर्षक रखा गया है ‘The 2023 M3M Hurun Global Rich List’

रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी 82 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं, इसके बाद भारतीय अरबपतियों में 53 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ गौतम अडानी का स्थान है। साइरस पूनावाला 28 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। इस सूची में शिव नादर और उनका परिवार 27 अरब डॉलर के साथ चौथे और लक्ष्मी मित्तल 20 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

अडानी को लेकर अहम जानकारी

इस रिपोर्ट में अडानी को लेकर भी बड़ी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद 2022-2023 में प्रति सप्ताह 28 बिलियन डॉलर या ₹3,000 करोड़ का नुकसान गौतम अडानी को हुआ है। बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अडानी समूह द्वारा स्टॉक में हेराफेरी और धोखाधड़ी के अनुचित उपयोग में शामिल रहा है। हालांकि, समूह ने दावों से इनकार किया है।

Read also: Punjab: नवजोत स‍िंह सिद्धू होंगे 1 अप्रैल को रिहा! पत्‍नी का दावा, तारीख को लेकर जेल प्रशासन ने साधी चुप्पी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *