MP Politics: प्रह्लाद पटेल विधायक बनकर पहली बार पहुंचे विधानसभा, सीएम फेस पर कही ये बातें…

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद विधायक विधानसभा में पहुंचकर आगे की कार्यवाही को पूरा कर रहे हैं। पटेल भी इसी सिलसिले में पहुंचे थे।

News jungal desk: नरसिंहपुर विधानसभा से विधायक चुने गए प्रह्लाद पटेल शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां पर विधायक निर्वाचित होने के बाद की सभी कागजी कार्यवाही को भी पूरा किया। विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह ने उनका डॉक्यूमेंटेशन करवाया। इसके साथ ही पटेल मध्यप्रदेश में सीएम पद के दावेदारों में भी शुमार हैं। वे पहली बार विधायक चुने गए हैं। इसके पहले वे सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में विधायक बनने पर संसद की सदस्यता और केंद्रीय मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया है।

लोकसभा से विधानसभा में आने पर उन्होंने कहा कि कोई सदन छोटा या बड़ा नहीं होता। सिर्फ संख्या बल और नियमों का ही फर्क होता है। अगर ईश्वर ने चौकीदारी का काम दिया है तो चौकीदारी ही करनी चाहिए, इसका प्रमोशन से कोई लेना-देना नहीं। सदन सदन होता है, पहली बार विधानसभा में आने पर कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक के तौर पर मैंने पहली बार प्रवेश किया है, इसके लिए मैं गौरान्वित हूं। नेतृत्व का भी मैं आभार व्यक्त करता हूं।

सीएम फेस पर बोले 
मुख्यमंत्री फेस की घोषणा में हो रही देरी पर प्रह्लाद पटेल ने बताया कि कुल 5 राज्यों को लेकर फैसले होने हैं। इसलिए अभी समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैं मणिपुर का प्रभारी था, तब भी समय लगा था। आगे पटेल ने कहा कि फिलहाल लोकसभा भी चल रही है। इसलिए भी समय लग रहा है। देरी जैसी कोई बात नहीं है। खुद के मुख्यमंत्री फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। 

जानिए और कौन कौन बना है विधायक
पटेल के साथ ही सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सासंद रीति पाठक, उदय राव प्रताप सिंह और राकेश सिंह ने भी विधानसभा चुनाव लड़ा था। इन्होंने भी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। अब यह सब भी सांसद से विधायक बन गए हैं। इन्होंने भी अपनी संसद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

Read also: बाजार में बढ़ती कीमतों पर लग जाएगी लगाम, आम आदमी के हित में 3 बड़े फैसले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *