कड़ाके की सर्दी से ठिठुरे लोग, 4 दिनों तक नही मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…

देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठिठुरन लगातार जारी है। इसके साथ ही उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक कोहरा और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले चार दिनों तक शीतलहर से आराम मिलने की उम्मीद नहीं है।

News jungal desk: देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठिठुरन लगातार जारी है। इसके साथ ही उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक कोहरा और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत तक लोगों को अगले चार दिनों तक शीतलहर से आराम मिलने की उम्मीद नहीं है।

सुबह के समय ठंड और हवा में गलन ने कोहरे के साथ और मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री से 7 डिग्री सेल्सियम के बीच तक दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, तापमान 7 डिग्री से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। घने कोहरे के मद्देनजर विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 दर्ज किया गया। 

Read also: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह, भस्म आरती में लिया भाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *