मोहन यादव कल लेंगे MP के CM पद की शपथ,पीएम मोदी होंगे शामिल

News Jungal Desk : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को शपथ लेंगे। इसके मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हैं। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। मंच पर करीब दो दर्जन से अधिक बड़े नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी सम्मिलित होगी ।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण oath taking समारोह को लेकर ऐलान कर दिया गया है। बुधवार को सुबह 11.30 बजे  डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। बता दें कि 14 दिसंबर से मलमास लगने जा रहा है। जिसके चलते करीब एक महीने तक शुभ कार्य बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।

लाल परेड मैदान में बनए जा रहे हैं तीन हेलीपैड

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले लाल परेड मैदान में तीन हेलीपैड बनाए गये है। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने यूपी और बिहार की राजनीति को एक बड़ा संदेश दिया है।

यह भी पढ़े : 17 जनवरी से अनुष्ठान, 22 जनवरी को रामलला भव्य गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगे- पहले 60 घंटे चलेगा पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *