महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ कार

Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन SUVs के विकल्प मौजूद है | इसी कड़ी में कंपनी ने बीते 29 अप्रैल 2024 को अपनी नई कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO को लॉन्‍च किया था। जिसकी बुकिंग को 15 मई से शुरू कर दिया गया है। आज हम इस पोस्ट में आपको बतायेंगे कि यदि आप इस एसयूवी के Top वेरिएंट AX7 L को खरीदना चाहते है, तो यह आपके लिए फायदे का सौदा है या नहीं |

Mahindra XUV 3XO 2024 AX7 L

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO के टॉप वेरिएंट (Mahindra XUV 3XO Variant) के तौर पर AX7 L को ऑफर किया गया है | कंपनी इस वेरिएंट में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर करती है, जो आपको किसी भी अन्य वेरिएंट में नहीं मिलते है |

Mahindra XUV 3XO AX7 L Engine

कंपनी अपनी एसयूवी के टॉप वेरिएंट Mahindra XUV 3XO 2024 AX7 L में पेट्रोल और डीजल दोनों ही तरह के इंजन का विकल्‍प मिलता है। इसमें पेट्रोल इंजन के तौर पर 1.2 लीटर TDGI पेट्रोल (2024 Mahindra XUV 3XO AX7 1.2 TGDi) का विकल्‍प मिलता है, जिससे 96 किलोवाट की पावर और 230 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।

Mahindra XUV 3XO AX7 L Diesel

इसमें डीजल इंजन के तौर पर 1.5 लीटर का CRDE इंजन (Mahindra XUV 3XO AX7 L Diesel) मिलता है, जिससे 85.8 किलोवाट की पावर और 300 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल इंजन के साथ छह स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक का विकल्‍प मिलता है, लेकिन डीजल इंजन के साथ सिर्फ कंपनी मैनुअल ट्रांसमिशन (XUV 3XO transmission Options) को देती है।

Mahindra XUV 3XO AX7 L Specifications

महिंद्रा ने XUV 3XO में कई बेहतरीन फीचर्स (Mahindra XUV 3XO AX7 L Features) को दिया है। इसमें कुछ ऐसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार किसी एसयूवी में ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें ADAS Level-2, 360 डिग्री सराउंड व्‍यू, ब्‍लाइंड व्‍यू मॉनिटर के साथ सिस्‍टम, इलेक्‍ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्‍ड जैसे फीचर्स को दिया जा रहा है।

Mahindra XUV 3XO AX7 L Features

इसमें एलईडी लाइट्स, ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, हिल-स्टार्ट और हिल डिसेंट असिस्ट, 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ हरमन कार्डन प्रीमियम ऑडियो,स्‍काईरूफ, की-लैस एंट्री,10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, एलईडी फ्रंट फॉग लैंप, पुश बटन स्‍टार्ट, फ्रंट पार्किंग असिस्‍ट सिस्‍टम, 60:40 स्प्लिट सीट, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, टाइप-सी फास्‍ट चार्जिंग जैसे कई अन्य फ़ीचर्स भी मिलते हैं। इसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी सहित 35 सेफ्टी फीचर्स (XUV 3XO 2024 safety features) को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है।

XUV 3XO की लंबाई-चौड़ाई

XUV 3XO 2024 boot space

Mahindra XUV 3XO को कंपनी की ओर से 3990 एमएम लंबाई के साथ लाया गया है। इसकी चौड़ाई 1821 एमएम व ऊँचाई 1647 एमएम है। इसका व्‍हीलबेस 2600 एमएम है। एसयूवी में 42 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है और इसमें 364 लीटर का बूट स्‍पेस (XUV 3XO 2024 boot space) दिया गया है।

Mahindra XUV 3XO AX7 L Price

Mahindra XUV 3XO 2024 AX7 L mileage

XUV 3XO के टॉप वेरिएंट AX7 L की शुरूआती कीमत 12.49 लाख (एक्‍स शोरूम) रुपये रखी गई है जोकि 14.99 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, इसके माइलेज (Mahindra XUV 3XO 2024 AX7 L mileage) की बात करें तो यूजर्स ने इसका माइलेज 18.06 to 21.2 kmpl तक बताया है |

ये भी पढ़े: Mahindra XUV 3XO: 7.49 लाख की कीमत पर आ गई महिंद्रा की वो SUV जिसका था सबको इंतज़ार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *