घर-घर में सुनी गई पीएम के मन की बात


कानपुर। प्रधान नरेंद्र मोदी के मन की बात की 109वीं कड़ी को भाजपा महिला मोर्चा ने अपने घरों में कार्यक्रम आयोजन करके कार्यकर्ताओं के साथ टीवी पर देखा और ध्यानमग्न होकर सुना।
महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी लवली सक्सेना ने बताया कि मोर्चा की कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष सरोज सिंह के आवास पर महिलाएं एकत्रित हुयीं। उन्होंने बताया कि नववर्ष पर मन की बात को सुनने को लेकर मगिलायें उत्सुक थीं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांधा। मोदी सरकार यब बड़ी उपलब्धि थी। लवली ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के साथ गणतंत्र दिवस पर भी अपनी बात देशवासियों के सामने रखी। प्रधान मंत्री ने कहा कि इस बार 26 जनवरी की परेड में सभी ने महिला शक्ति को देखा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, शोभा शुक्ला, तबस्सुम आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *