IMF का दावा- 2023 में भारत और चीन चलाएंगे दुनिया, दोनों देशों के कंधों पर होगी वैश्विक ग्रोथ की जिम्‍मेदारी

0

IMF Biannual World Economic Outlook- आईएमएफ का कहना है कि महंगाई का दबाव थोड़ा कम होने से वैश्विक वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। अमेरिकी डॉलर में नवंबर के उच्च स्तर से नरमी आने के बाद उभरते और विकासशील देशों को भी कुछ राहत देखने को मिल सकती है।

News Jungal Buisness desk: 2023 में वैश्विक वृद्धि में करीब आधा योगदान भारत और चीन का हो सकता है, यह कहना है अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का। वैश्विक एजेंसी ने अपनी नई रिपोर्ट में एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023-24 में 6.1 फीसदी रहने के अपने अनुमान को बरकरार रखा है। अपने ताजा विश्‍व आर्थिक आउटलुक अपडेट (IMF Biannual World Economic Outlook) में आईएमएफ ने अनुमान जताया है कि भारत इस वर्ष भी तेजी से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।

इस साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि में आधे का योगदान भारत और चीन का हो सकता है जबकि अमेरिका और यूरोप क्षेत्र की इसमें महज 10 फीसदी की ही भागीदारी होगी। हालांकि 2023 (वित्त वर्ष 2024) में भारत की वृद्धि दर कम होकर 6.1 फीसदी रह सकती है जो 2022 (वित्त वर्ष 2023) में 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है। बाहरी चुनौतियों के बावजूद घरेलू मांग मजबूत होने के कारण वित्त वर्ष 2025 में भारत की वृद्धि दर 6.8 फीसदी पर पहुंच सकती है।

IMF के अनुसार इतनी हो सकती है इन देशों की वार्षिक वृद्धि दर

India: 6.1%

China: 5.2%

Nigeria: 3.2%

KSA: 2.6%

RSA: 1.2%

Brazil: 1.2%

USA: 1.4%

Japan: 1.8%

France: 0.7%

Italy: 0.6%

Russia: 0.3%

Germany: 0.1%

Read also: actress priyanka choprap: ने दिखाया बेटी का चेहरा ,फैंस बोले- पापा की टू कॉपी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *