Haryana Lok Sabha Election 2024

Election 2024: चार राज्यों में पीएम मोदी, शाह और नड्डा की रैली; वेणुगोपाल ने भाजपा को घेरा

Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव (India Election 2024) की प्रक्रिया के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। बाकी दो चरणों के लिए मतदान 25 मई और 1 जून को कराए जाएंगे।

Lok Sabha Election Schedule 2024

सातवें दौर के नामांकन की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

 Lok Sabha Election-2024

देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024 LIVE) की सरगर्मी चरम पर है। भाजपा हो या कांग्रेस हर कोई अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहा है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के तीर चला रहा है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को कम से कम 300 सीटें मिलेंगी। यह हमारा आकलन है। इन चुनावों में हमने दक्षिण भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

LOKSABHA GENERAL ELECTION-2024

लोग कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर भारत (2024 india election) में परचम लहराने जा रही है। वह पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा। हमारी आंतरिक रिपोर्ट बहुत स्पष्ट है कि राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली इन सभी जगहों पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ही ज्यादा सीटें पाएगा। इंडिया एलायंस (India Alliance) की जीत की स्थिति बहुत स्पष्ट है |

भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज हरियाणा और पंजाब में(General Election to Lok Sabha – 2024)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चार राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम मोदी पंजाब और हरियाणा में भाजपा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री शाह, उत्तर प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

Election News

इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ओडिशा में पार्टी के प्रचार की कमान संभालेंगे। पीएम मोदी आज हरियाणा के भिवानी और पंजाब के पटियाला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister, Shri Amit Shah)उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, खलीलाबाद, अम्बेडकरनगर, और प्रतापगढ़ में चार अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा के मयूरभंज, भद्रक, जगतसिंहपुर और जाजपुर में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Lok Sabha Elections 2024 Live Updates

देश में लोकसभा चुनाव (Parliament Election 2024) की प्रक्रिया के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। बाकी दो चरणों के लिए मतदान 25 मई और 1 जून को कराए जाएंगे।

Elections 2024 Live Updates

सातवें दौर के नामांकन की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

read also : Pm मोदी ने अडाणी अम्बानी को लेकर कही ये बात, एजेंसियों के काम पर रोक लगाने वालों पर भी साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *