Weather: दिल्ली में अभी और बढ़ेगी ठंड, सबसे ठंडी रही गुरुवार की रात, मौसम विभाग ने दी जानकारी…

0

उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही ठंडी हवा के कारण देश की राजधानी दिल्ली कांप रही है। आसपास के इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार की सुबह जनवरी में दूसरी बार सबसे ठंडी रही। वहीं, आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

News jungal desk: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जमीन से लेकर आसमान तक के यातायात साधन प्रभावित हो रहे है। इसके साथ ही कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार की रात सबसे न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार , शुक्रवार को दोपहर से शाम तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जाफरपुर सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी तक सुबह कोहरा छाने का अनुमान जताया है। साथ ही संभावना जाहिर की है कि शनिवार से दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़त होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहने के कारण रात में पारा गिर सकता है।

Read also: आज से 11 दिन का खास अनुष्ठान शुरू करेंगे PM मोदी, महापुरुषों को याद कर कही ये बातें…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *