भाजपा-मेयर टिकट की रेस में डॉ आरती लालचंदानी

-लोकल गुटबाजी से आजिज लीडरशिप का पैतरा
-भूपेंद्र चौधरी को बायो-डाटा सौंपा
-ब्रजेश पाठक से मिलने को लखनऊ रवाना

आरती लालचंदानी

कानपुर। महानगर भाजपा में व्याप्त गुटबाजी से आजिज प्रदेश नेतृत्व ने नए चेहरे पर दांव लगाने के लिए विचार मंथन शुरू कर दिया है। मेयर प्रत्याशी को लेकर भाजपा अबकी कुछ नया करने पर चिंतन कर रही है। नया चेहरा चौकाने वाला भी हो सकता है तो यह भी संभव है कि किसी पढ़े लिखे आम कार्यकर्ता लड़ा दिया जाय। पहला नया नाम मेडिकल कालेज की पूर्व प्राचार्या रहीं डॉ.आरती लालचंदानी और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय नीतू सिंह का हो सकता है। डॉ आरती सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से कानपुर में मिली थी। उन्होंने अपना बायो-डाटा भी उन्हें दिया। उनकी बातचीत प्रकाश पाल से भी हो चुकी है। नाम पैनल में भेजा सकता है। इनके अलावा नीतू सिंह, निर्मला सिंह, रीता शास्त्री, अनीता चतुर्वेदी का नाम भी चर्चा में है। इनमें से तीन ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रक्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल से भी औपचारिक भेंट की है।
डॉ आरती लालचंदानी को देखकर वहां पर मौजूद बाकी महिला दावेदारों में हलचल मच गयी। तरह-तरह के समीकरण बनने बिगड़ने लगे। डॉ आरती का नाम 2017 के चुनाव में भी चर्चा में रहा। तब राजनीतिक परिस्थितियों के कारण प्रमिला पांडे की दावेदारी उन पर भारी पड़ी थी। उस समय डॉ मुरली मनोहर जोशी कानपुर से सांसद थे और उनकी पहली पसंद आरती ही बतायी जाती थी।
यह भी पता चला है कि डॉ आरती लालचंदानी मंगलवार को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बृजेश पाठक से मिलने लखनऊ जाएंगी। दूसरी तरफ शिक्षाविद् नीतू सिंह का नाम भी कानपुर में चर्चा में है। नीतू सिंह का नाम आरएसएस की पहली पसंद बतायी जाती हैं। इन दोनों नामों के आने से दावेदारों के समीकरण फिर से नया आकार लेने लगे हैं।

अनीता चतुर्वेदी
रीता शास्त्री
सरोज सिंह

भाजपा में मजबूत दावेदारों में ब्राह्मणों में प्रमिला पांडे, रीता शास्त्री, अनीता चतुर्वेदी और मनीषा वाजपेयी का नाम चर्चा में है। गैर ब्राह्मणों में पूनम कपूर और कमलावती सिंह, अनीता गुप्ता, सरोज सिंह का नाम भी मजबूती से उभरा है।
डॉ आरती ने बताया कि उन्होंने आवेदन कर दिया है। अब वह डिप्टी सीएम से मिलने जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *