Ajab-Gajab: दुनिया की इन पाँच जगहों पर इंसानों को जाने की नहीं है इजाजत, भारत में भी है एक, जानिए क्या है वजह ?

ajab gajab

Ajab-Gajab: दुनिया में बहुत कम लोग ही होते है , जिन्हें घूमने का शौक नहीं होता है । लोगों की चाहत होती है कि वह दुनिया की हर जगह में घुमे। लोग खूबसूरत जगहों पर जाना चाहते हैं जैसे – समुद्री तट, भूतिहा जगह और रहस्यमयी जगह ।

दुनियाभर में भ्रमण करने के स्थानों के बारे में सभी लोगों ने सुना होगा और जानते भी होंगे। लेकिन क्या आप कुछ स्थानों के बारे में जानते हैं, जहां पर लोगो के जाने पर मनाही है। इनमें से एक स्थान भारत में भी स्थित है। आज हम आपको बताते हैं ऐसी ही अजब-गजब (Ajab-Gajab) जगहों के बारे में :

1) एरिया-51(Area 51) :

एरिया-51 एक गुप्त जगह है जो अमेरिका के नवादा में रेगिस्तान के बीच स्थित है । इस स्थान के बारे में बहुत सारे दावे किए गए हैं। बताया जाता है कि यहां अमेरिका एलियन पर प्रयोग कर रहा है। अमेरिका के लोगों को भी नहीं पता था इस जगह के बारे में, लेकिन साल 2013 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने पहली बार दुनिया को एरिया-51 के बारे में बताया।

Area 51

एरिया 51 को आधिकारिक तौर पर सशस्त्र संगठन टेस्टिंग साइट और एयरफोर्स सुविधा सेंटर के रूप में जाना जाता है। लेकिन अमेरिकी वायुसेना की इस टेस्टिंग साइट को रहस्यमयी माना जाता है जिसकी हमेशा चर्चा होती है।

2) स्वालबार्ड ग्लोबल सीड (Svalbard Global Seed Vault) :

Svalbard Global Seed Vault

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्टनॉर्वेजियन आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट में स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट मेंनॉर्वेजियन आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट स्थित है। दुनिया में होने वाली विनाशकारी घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए स्वालबार्ड ग्लोबल सीड भविष्य में पौधों के बीजों को संरक्षित करने का एक वैश्विक भंडार है। स्वालबार्ड ग्लोबल सीड का उद्देश्य जैव विविधता की रक्षा करना है। स्वालबार्ड ग्लोबल सीड पर आम लोगों के जाने की अनुमति नहीं है।

3) सेंटिनल द्वीप (North Sentinel Island) :

बाहरी लोगों के जाने की सख्त मनाही है भारत के उत्तर सेंटिनल द्वीप पर। निग्रिटो समुदाय के लोग रहते हैंअंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर। बाहरी दुनिया से इनका कोई संपर्क नहीं है और यह पूरी तरह से अलग-थलग रहते हैं।

सेंटिनल  द्वीप

उत्तरी सेंटिनल द्वीप सेंटिनली जनजाति की मूल जनजाति का घर है। उत्तरी सेंटिनल द्वीप एक संरक्षित क्षेत्र है। जनजाति की जीवनशैली और बाहरी लोगों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर बाहरी लोगों के जाने की इजाजत नहीं है।

4) चेर्नोबिल (chernobyl disaster) :

Chernobyl Facts

वर्तमान समय में एक युद्ध का क्षेत्र बना हुआ है यूक्रेन और ऐसे में दूसरे देशों की यहां पर जाने की मनाही हैं ,परन्तु चेर्नोबिल का अपवर्जन क्षेत्र वर्ष 1986 की परमाणु आपदा का स्थान होने की वजह से सबसे प्रसिद्ध निषिद्ध जगहों में से एक है। लंबे समय तक विकिरण की वजह से चेर्नोबिल में सबसे ज्यादा प्रदूषित जगहों पर लोगों को जाने की अनुमति नहीं है।

5) स्नेक आइलैंड ( snake island ) :

Snake Island in Brazil

ब्राजील के तट पर ‘इल्हा दा क्यूइमाडा ग्रांडे’ एक छोटा सा भूभाग है। इसको आमतौर पर स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है। स्नेक आइलैंड पर बहुत जहरीले सांप पाए जाते हैं। सांपों के कारण यह खतरनाक स्थानों में शामिल है। ब्राजील सरकार ने जनता और सांपों की इस दुर्लभ प्रजाति की सुरक्षा के लिए इस द्वीप पर लोगों के जाने से रोक लगा दिया है |

ये है 5 अजब-गजब (Ajab-Gajab) जगहें जहां लोगों के जाने पर पाबंदी है | ऐसी और रहस्यमयी जानकारी के लिये जुड़े रहें News Jungal से |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *