कानपुर । जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन ( जिम्सी ) में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कानपुर। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर में कानपुर इनकम टैक्स एंड जीएसटी बार एसोसिएशन की ओर से वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण और लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. जे.एन. गुप्ता, जेआईएमएमसी की निदेशक डॉ. उपेंद्र पांडेय, जेआईएम की निदेशिका डॉ. दिव्या चौधरी, संस्थान के डीन एकेडमिक डॉ. अनिल सिंह, कार्यक्रम संयोजक श्री रामजी बाजपेयी तथा संस्थान के फैकल्टी सदस्य श्री धीरज शर्मा, डॉ. संजय चंदानी और सुश्री आकृति अवस्थी उपस्थित रहे। इसके साथ ही वन विभाग के फॉरेस्ट ऑफिसर श्री आयुष त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कानपुर इनकम टैक्स एंड जीएसटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र रावत, उपाध्यक्ष श्याम प्रकाश निगम, जनरल सेक्रेटरी राजेश कुमार श्रीवास्तव और जीएसटी सचिव ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने में पौधों के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)


0 टिप्पणियाँ