प्रान्तीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन


 दिनांक 4 अक्टूबर को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डॉ चिन्मय पांड्या जी के निर्देशन में प्रान्तीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन डॉ भीमराव अम्बेडकर सभागार लखनऊ में किया गयाl इस कार्यशाला के मुख्य अथिति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश से आये शिक्षकों को सम्मानित एवं सम्बोधित किया l 

कानपुर जोन से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक श्री सुरेश जोशी जी एवं  गायत्री शक्तिपीठ किदवई नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन बिहारी द्विवेदी जी महेश शुक्ला जी शिव प्रसाद अवस्थी जी के नेतृत्व में मां गायत्री विद्यापीठ पहाड़पुर के प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार शुक्ला,  श्रीमती किरन सिंह, श्री मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज रवाईपुर के प्रधानाचार्य डॉ आदित्य प्रताप सिंह जी , जगरानी इंटर कॉलेज तागा कोरिया के प्रधानाचार्य श्री अनुराग यादव जी , आर के एम जूनियर हाईस्कूल साड़ के प्रधानाचार्य श्री हर्षित श्रीवास्तव जी, विमला वर्ल्ड पब्लिक स्कूल हरदौली के प्रतिनिधि श्री जगदीश कुशवाहा जी , श्री राहुल पाण्डेय जी,  हरे कृष्णा इंटर कॉलेज कुड़नी के

 प्रधानाचार्य श्री अखिलेश सिंह जी, पंडित मान प्रसाद त्रिपाठी इंटर कॉलेज आरंजहमी के प्रबंधक श्री गिरजा शंकर त्रिपाठी जी,  चित्रा इंटर कॉलेज नौबस्ता ब्रांच  के प्रतिनिधि श्री अश्विनी सचान जी, स्वेता  पब्लिक स्कूल स्वर्ण जयंती विहार के प्रधानाचार्य श्री सर्वेश उमराव जी, कार्यशाला में उपस्थित  रहे l कार्यक्रम में डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के महत्व के विषय में सभी अध्यापकों को संबोधित किया तथा छात्रों पर भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दियाl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ