PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त का लाभ देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला है। प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनासकांठा से यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की। योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें।
हालांकि, किस्त जारी होने के बाद भी कुछ किसानों के बैंक खाते में अभी तक पैसे पहुंचने का मैसेज नहीं आया है। ऐसे में किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार बैंक की ओर से मैसेज आने में देरी हो सकती है। वहीं, कुछ मामलों में दस्तावेजों या योजना से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण भी किस्त अटक सकती है।
खाते में नहीं आई 24वीं किस्त तो करें ये 3 काम
1. पीएम किसान का बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करें
अगर आपके खाते में किस्त का पैसा नहीं आया है, तो सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। इसके बाद आप देख सकते हैं कि आपकी किस्त जारी हुई है या किसी वजह से रुकी हुई है।
2. ई-केवाईसी की स्थिति जांचें
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरी होना जरूरी है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी सीएससी सेंटर की मदद से इसे पूरा कराएं। अधूरी ई-केवाईसी के कारण किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है।
3. बैंक खाते और आधार की जानकारी जांचें
किसानों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बैंक खाता सक्रिय है और आधार से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा बैंक खाते में डीबीटी की सुविधा चालू होने की स्थिति भी जांच लें। अगर बैंक खाते या आधार की जानकारी में कोई गड़बड़ी है, तो उसे जल्द ठीक कराएं।
कहां करें शिकायत?
अगर सभी जानकारियां सही होने के बावजूद किस्त का पैसा नहीं मिलता है, तो किसान पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-115-526 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा योजना के आधिकारिक पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
किसानों को सलाह है कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक डिटेल या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किस्त से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें
.jpg)
0 टिप्पणियाँ