अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया


 कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, कानपुर क्षेत्र द्वारा एक विशेष सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मूक-बधिर यात्रियों से बेहतर संवाद स्थापित करना और उन्हें सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री महेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अशफाक अहमद तथा कार्यक्रम समन्वयक श्री योगेश अग्निहोत्री उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान इंटरप्रेटर दीपाली सरार्फ ने सभी प्रतिभागियों को सांकेतिक भाषा की बारीकियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर अधिवक्ता  शालिनी श्रीवास्तव और  AUPAD के ऑर्गेनाइजर वीरेंद्र शुक्ला ने भी शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ