Laptop Tips: इन आसान कीबोर्ड शॉर्टकट्स से बचाएं समय, बढ़ाएं काम की स्पीड
आज के समय में लैपटॉप का इस्तेमाल ऑफिस के काम से लेकर पढ़ाई और ऑनलाइन काम तक हर जगह किया जाता है। हालांकि, कई लोग माउस से ही ज्यादातर काम करते हैं और कीबोर्ड के आसान शॉर्टकट्स का इस्तेमाल नहीं करते। कुछ जरूरी शॉर्टकट्स पता हों तो कई काम काफी तेजी से किए जा सकते हैं।
1. गलती से बंद हुआ टैब दोबारा खोलें
अगर ब्राउजर में कोई जरूरी टैब गलती से बंद हो गया है, तो उसे दोबारा खोजने के लिए हिस्ट्री में जाने की जरूरत नहीं है। Ctrl + Shift + T दबाते ही आखिरी बंद किया गया टैब वापस खुल जाएगा।
2. तुरंत डेस्कटॉप पर जाएं
एक साथ कई विंडोज खुली हों और आपको तुरंत डेस्कटॉप पर जाना हो तो Windows + D दबाएं। इससे सभी खुली विंडोज छिप जाएंगी और डेस्कटॉप दिखाई देने लगेगा। इसी शॉर्टकट को दोबारा दबाने पर पहले वाली विंडोज फिर सामने आ जाती हैं।
3. कॉपी और पेस्ट करें
किसी टेक्स्ट या फाइल को कॉपी करने के लिए Ctrl + C और उसे दूसरी जगह पेस्ट करने के लिए Ctrl + V का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बार-बार माउस का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।
4. किसी काम को तुरंत Undo करें
अगर काम करते समय गलती से कुछ डिलीट या बदल गया है, तो Ctrl + Z दबाकर पिछला एक्शन Undo किया जा सकता है। कई एप्लिकेशन में इसे बार-बार दबाकर पिछले कई बदलाव भी वापस किए जा सकते हैं।
5. स्क्रीनशॉट लेने का आसान तरीका
Windows लैपटॉप में स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने के लिए Windows + Shift + S दबाया जा सकता है। इसके बाद स्क्रीन के जिस हिस्से का स्क्रीनशॉट चाहिए, उसे चुनने का विकल्प मिलता है।
इन शॉर्टकट्स की मदद से रोजाना लैपटॉप पर होने वाले कई छोटे-छोटे काम काफी तेजी से किए जा सकते हैं। इन्हें याद कर लेने से काम करने की स्पीड बढ़ाने के साथ समय की भी बचत होती है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ