
मुंबई:'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के जरिए देश भर में अपनी खास पहचान बनाने वाले मशहूर हास्य कलाकार, लेखक, कवि और निर्माता अनिरुद्ध मदेसिया एक बार फिर एक अनोखे और नए कांसेप्ट के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर रहे हैं। स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'प्यार के पापड़' के निर्माता और चर्चित हास्य कविता संग्रह 'रंगबाजी' के लेखक अनिरुद्ध मदेसिया इस बार अपनी पत्नी अर्चना मदेसिया के साथ मिलकर एक नया कॉमेडी शो 'लाफ्टर का डोज' लेकर आ रहे हैं।इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार हास्य कविता और स्टैंड-अप कॉमेडी, इन दो अलग-अलग कलाओं को एक ही मंच पर एक साथ लाया जा रहा है।रंगबाज प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणयह शो अनिरुद्ध और अर्चना मदेसिया की ही सोच का नतीजा है, जो इसके क्रिएटर होने के साथ-साथ अपने होम प्रोडक्शन हाउस 'रंगबाज प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। पर्दे के पीछे कमान संभालने के साथ ही अनिरुद्ध मदेसिया खुद भी मंच पर उतरकर अपनी टाइमिंग और कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे हंसी के रंग'लाफ्टर का डोज' में देश भर के कई जाने-माने और दिग्गज हास्य कवियों के साथ-साथ बेहतरीन स्टैंड-अप कॉमेडियन्स का तांता देखने को मिलेगा। कविता के व्यंग्य और स्टैंड-अप के आधुनिक पंचों की यह जुगलबंदी दर्शकों के लिए हंसी का एक बिल्कुल नया अनुभव लेकर आएगी।यह शो जल्द ही सैटेलाइट चैनल स्टार प्लस और डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर प्रसारित किया जाएगा, जहां दर्शक इसका लुत्फ उठा सकेंगे।
0 टिप्पणियाँ