नीट-यूजी पेपर लीक मामले के बाद देश की परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देते हुए पूछा है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए अब तक कौन-कौन से ठोस कदम उठाए गए हैं और इन्हें स्थायी व्यवस्था का हिस्सा कैसे बनाया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ