भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। महज 18 साल की अनाहत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली 2005 के बाद पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले भारत की दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने 2005 में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब अनाहत के पास इतिहास रचते हुए भारत की पहली विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने का सुनहरा अवसर है।

0 टिप्पणियाँ