WFH Gadgets: घर से काम करना होगा आसान, ये स्मार्ट गैजेट्स बढ़ाएंगे आपकी प्रोडक्टिविटी



 Narendra Modi ने बढ़ती गर्मी और बिजली की खपत को देखते हुए कंपनियों और प्रोफेशनल्स से “वर्क फ्रॉम होम” अपनाने की अपील की है। इसके बाद अब लोग घर पर आरामदायक और स्मार्ट ऑफिस सेटअप तैयार करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

अगर आप भी लंबे समय तक घर से काम करते हैं, तो सही गैजेट्स आपके काम को आसान बनाने के साथ-साथ आपकी सेहत और प्रोडक्टिविटी दोनों को बेहतर बना सकते हैं। यहां ऐसे जरूरी WFH गैजेट्स के बारे में बताया गया है जो आपके होम ऑफिस एक्सपीरियंस को अपग्रेड कर सकते हैं।

आरामदायक ऑफिस चेयर है सबसे जरूरी

लंबे समय तक लैपटॉप के सामने बैठकर काम करने से कमर और गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए एक अच्छी एर्गोनोमिक चेयर आपके लिए सबसे जरूरी निवेश बन सकती है।

एडजस्टेबल बैक सपोर्ट और हेडरेस्ट वाली चेयर लंबे समय तक बैठकर काम करने में काफी आराम देती है। विशेषज्ञ भी WFH सेटअप में सही बैठने की मुद्रा को बेहद जरूरी मानते हैं।

लैपटॉप स्टैंड से मिलेगा बेहतर पोश्चर

लगातार नीचे झुककर काम करने से गर्दन और आंखों पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में एक एडजस्टेबल लैपटॉप स्टैंड आपके स्क्रीन लेवल को सही रखने में मदद करता है

ये स्टैंड एयरफ्लो बेहतर करके लैपटॉप को गर्म होने से भी बचाते हैं।

नॉइज कैंसिलिंग हेडफोन करेंगे ध्यान केंद्रित

घर के शोरगुल के बीच मीटिंग और काम पर फोकस बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में ANC यानी Active Noise Cancellation वाले हेडफोन काफी मददगार साबित होते हैं।

बेहतर ऑडियो क्वालिटी और नॉइज कैंसिलेशन से ऑनलाइन मीटिंग्स और कॉलिंग का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है।

वायरलेस कीबोर्ड से बढ़ेगा कम्फर्ट

अगर आप लंबे समय तक टाइपिंग करते हैं, तो एक अच्छा वायरलेस या मैकेनिकल कीबोर्ड आपके काम को आसान बना सकता है।ये कीबोर्ड तेज टाइपिंग, बेहतर रिस्पॉन्स और कम हाथों की थकान के लिए पसंद किए जाते हैं।

स्मार्ट WFH सेटअप क्यों है जरूरी?

आज के समय में वर्क-फ्रॉम-होम सिर्फ एक विकल्प नहीं बल्कि नई वर्क कल्चर का हिस्सा बन चुका है। सही गैजेट्स न सिर्फ आपकी कार्यक्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि लंबे समय तक काम करते हुए शरीर पर पड़ने वाले असर को भी कम करते हैं।

अगर आप रोजाना कई घंटे घर से काम करते हैं, तो एक अच्छा चेयर, सही डेस्क सेटअप और जरूरी एक्सेसरीज आपके काम करने के अनुभव को पूरी तरह बदल सकते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ