शरीर को हाइड्रेट रखें
धूप में निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। सफर के दौरान भी पानी की बोतल साथ रखें। सिर्फ प्यास लगने का इंतजार न करें, थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। नारियल पानी, नींबू पानी और ORS जैसे पेय भी शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स बनाए रखने में मदद करते हैं।
पूरी बाजू के कपड़े पहनें
गर्मी में लोग हल्के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, लेकिन बाइक चलाते समय पूरी बाजू के सूती कपड़े पहनना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इससे त्वचा सीधे धूप के संपर्क में नहीं आती और टैनिंग या जलन का खतरा कम होता है। हल्के रंग के कपड़े शरीर को अपेक्षाकृत ठंडा रखने में मदद करते हैं।
हेलमेट जरूर पहनें
कई लोग गर्मी की वजह से हेलमेट पहनने से बचते हैं, लेकिन यह बेहद खतरनाक हो सकता है। अच्छी क्वालिटी का वेंटिलेशन वाला हेलमेट सिर को गर्म हवा और तेज धूप से बचाने में मदद करता है। साथ ही यह सड़क दुर्घटना में सुरक्षा भी देता है।
दोपहर के समय लंबी यात्रा से बचें
अगर संभव हो तो दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाइक चलाने से बचें। यही समय सबसे ज्यादा गर्म माना जाता है। जरूरी काम हो तो बीच-बीच में छांव में रुककर आराम करें।
चेहरे और आंखों की सुरक्षा करें
धूप और गर्म हवा से बचने के लिए सनग्लासेस और फेस कवर का इस्तेमाल करें। इससे आंखों में जलन और धूल-मिट्टी से बचाव होता है। सनस्क्रीन लगाने से त्वचा को नुकसान कम होता है।
हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानें
अगर सफर के दौरान ज्यादा पसीना, चक्कर, कमजोरी, सिरदर्द या उल्टी जैसा महसूस हो तो तुरंत छांव में रुकें और पानी पिएं। हालत ज्यादा खराब लगे तो डॉक्टर से संपर्क करें।
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में थोड़ी सावधानी आपकी सेहत को सुरक्षित रख सकती है। इसलिए बाइक चलाते समय सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों का ध्यान जरूर रखें।
0 टिप्पणियाँ