हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने सोमवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में प्रदेशभर के टॉपर्स के नाम सामने आए हैं, जिसमें Anshit Kumar ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.2 प्रतिशत के साथ प्रदेश टॉप किया।
वहीं, साइंस स्ट्रीम में Shayla Kashyap ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया। उन्होंने 495 अंक हासिल कर 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साइला कश्यप द न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज, छतरी (कांगड़ा) की छात्रा हैं।
बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस वर्ष कुल 81 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74 हजार से ज्यादा छात्र सफल घोषित हुए। इस बार कुल पास प्रतिशत 92.02 फीसदी दर्ज किया गया है।
मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर साइला कश्यप के साथ Arushi भी रहीं, जिन्होंने 495 अंक प्राप्त किए। वहीं तीसरे स्थान पर Shamya Barjatya ने 494 अंकों के साथ जगह बनाई।
टॉप-5 में जगह बनाने वाले छात्रों में Sanchita Dhiman, Gouri Sharma, Kashi Sharma, Prakriti और Nitin Kumar जैसे नाम भी शामिल हैं।
छात्र अपना रिजल्ट HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं। बोर्ड ने डिजिटल मार्कशीट की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिसे छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ