कानपुर। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज संघ (NCRES) की कानपुर स्थित इंजीनियरिंग शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर NCRMU के पूर्व शाखा सचिव मिथुन यादव जी के साथ एजीएम मेंबर रावेन्द्र सिंह यादव, विकास यादव, शुघर सिंह, करण यादव व अन्य साथियों ने पूर्ण विश्वास के साथ NCRES की सदस्यता ग्रहण की।
इन कर्मचारियों ने संघ की कार्यशैली तथा महामंत्री के नेतृत्व से प्रभावित होकर संगठन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष प्रभात कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव भारत भूषण मिश्रा जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस एंड टी शाखा के शाखा सचिव राजेंद्र कुमार , स्टेशन शाखा के शाखा अध्यक्ष अजय सागर यादव तथा कैरिज एंड वैगन शाखा के शाखा अध्यक्ष आशुतोष झींगरन जी उपस्थित रहे। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही और सभी ने संगठन की एकता एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियरिंग शाखा के पदाधिकारी मनोज कुमार, वाई.पी. सिंह, अभिषेक लूथरा, पुनीत कुमार त्रिवेदी, बिंदेश्वरी त्रिपाठी, राजू यादव, भरत कुमार, मोहित कुमार पटेल, मुश्ताक अली, अमित कुमार पांडे, विजय कुमार तथा इंजीनियरिंग डेली गेट के कर्मचारीगण ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
.jpeg)
.jpeg)


0 टिप्पणियाँ