जागरण समूह के चेयरमैन डॉ. महेंद्र मोहन गुप्ता ने देखीं, सुनीं और गुन फिल्म धुरंधरों की कहानियां। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एनीमेशन में आयोजित एनीमेशन एवं डिजाइन प्रदर्शनी में प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से भारतीय सिनेमा के 100 वर्षों की रोचक यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अनोखी प्रस्तुति ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और उन्हें तकनीक व रचनात्मकता के अद्भुत संगम का अनुभव कराया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन डॉ. महेंद्र मोहन गुप्ता ने इस क्रिएटिव प्रोजेक्ट की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके कार्यों के पीछे की सोच और तकनीकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसके साथ-साथ उन्होंने फोटोग्राफी, विजुअल इफेक्ट्स एवं फिल्म मेकिंग, गेम डिजाइन, 3D एनीमेशन, 2D कॉन्सेप्ट एवं ग्राफिक डिजाइन, 3D आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर डिजाइन, UI/UX डिजाइन तथा मैनुअल आर्ट से जुड़े छात्रों के कार्यों का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने फिल्मों के इस सफरनामे को रुचि लेकर देखा और प्रोजेक्शन मैपिंग फिल्मांकन तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी की।
BOX >>>> हरिश्चंद्र और ‘धुरंधर’ <<<<< BOX
इस फिल्मी सफरनामे में पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र और पहली बोलती फिल्म आलम आरा से लेकर आजकल मल्टीप्लेक्स में धूम मचा रही ‘धुरंधर’ तक की यात्रा को दर्शाया गया। इसके साथ ही सिनेमा के विभिन्न दौर की तमाम लैंडमार्क फिल्मों और फिल्मकारों के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।
विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई इस प्रोजेक्शन मैपिंग में फिल्मों के विकास, बदलती तकनीकों, लोकप्रिय शैलियों और सिनेमा की प्रभावशाली कहानियों को दृश्यात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। लाइट, मोशन ग्राफिक्स, साउंड और डिजिटल एनीमेशन के संयोजन से तैयार इस प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उत्साहित नजर आए।
JIDA के निदेशक अमरदीप सिंह ने बताया कि इस प्रकार के लाइव डिजिटल प्रोजेक्ट्स विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें रियल वर्ल्ड प्रेजेंटेशन का अनुभव प्रदान करते हैं।
प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्शकों ने छात्रों की रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता की सराहना की।
इस मौके पर जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के CEO डॉ. जे. एन. गुप्ता, JIM की निदेशक डॉ. दिव्या चौधरी, JIMMC के निदेशक डॉ. उपेंद्र पांडेय, श्रीमती शेफाली दीक्षित, शिवम शुक्ला, आशीष पांडेय, मोनिका खंडूजा, आयुष्मान श्रीवास्तव, अर्चिता मिश्रा सहित संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ