डोलते पोस्टरों और बोलते मटकों ने मोहा मन — एनीमेशन व डिजाइन में AI का तड़का

 जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एनीमेशन में तीन दिवसीय एनीमेशन एवं डिजाइन प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जागरण एजुकेशन फाउंडेशन की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती रितु गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रदर्शनी में संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए रचनात्मक एवं तकनीकी प्रोजेक्ट्स को आकर्षक एवं नवाचारी शैली में प्रस्तुत किया गया है। इसमें फोटोग्राफी, विजुअल इफेक्ट्स एवं फिल्म मेकिंग, गेम डिजाइन, 3D एनीमेशन, 2D कॉन्सेप्ट एवं ग्राफिक डिजाइन, 3D आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर डिजाइन, UI/UX डिजाइन तथा मैनुअल आर्ट से जुड़े छात्र कार्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।



इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, तकनीकी दक्षता तथा इंडस्ट्री उन्मुख कौशल को मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित कर सकें और पेशेवर दुनिया की अपेक्षाओं को समझ सकें।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, अभिभावक, इंडस्ट्री विशेषज्ञ तथा आमजन विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार को करीब से देख सकेंगे।

उद्घाटन समारोह में जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के CEO डॉ. जे. एन. गुप्ता, JIM की निदेशक डॉ. दिव्या गुप्ता, JIMMC के निदेशक डॉ. उपेन्द्र पांडेय, श्रीमती शेफाली दीक्षित, शिवम शुक्ला, आशीष पांडेय, मोनिका खंडूजा, आयुष्मान श्रीवास्तव, अर्चिता मिश्रा सहित संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ