एक हज़ार स्थानों पर बनी गीता संदेश मह्यव श्रृंखला

 कानपुर : श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के तत्वावधान में आज विगत वर्षो की भांति मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी श्रीगीता जयंती के अवसर पर विशाल गीता संदेश मानव श्रृंखला का कानपुर महानगर के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी आम जनमानस, छात्रों, युवाओं, व्यवसायियों, श्रृमिकों एवं कर्मचारियों ने मानव श्रृंखलाओं का निर्माण किया। आयोजकों के दावा है कि विगत वर्ष से ज्यादा विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण कर आध्यात्मिक इतिहास में एक नया प्रतिमान स्थापित करने का कार्य श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के नेतृत्व में किया गया।

श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के अध्यक्ष डॉ उमेश पालीवाल ने बताया कि गीता संदेश मानव श्रृंखला के संयोजक कमल त्रिवेदी ने बताया कि इस आध्यात्मिक जन आंदोलन में जूनियर माध्यमिक, पब्लिक स्कूल, महाविद्यालय एवं तकनीकि संस्थानों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों जिन में लघु उद्योग भारती, आई. आई. ए., इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन, यू.पी.कोआपरेटिव स्टेट, पीआईए. कानपुर में तथा कानपुर विश्वविद्यालय, एचबीटीयू., सीएसए, मेडिकल कॉलेज के कैम्पसों में तथा अन्य व्यापारिक संगठनों, श्रम समूहों एवं सामाजिक संगठनों ने 1000 से अधिक स्थानों पर विशाल मानव श्रृंखला बनाई।  

श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के महामंत्री परमानंद शुक्ला ने  बताया कि पूरे प्रांत में विभिन्न चौराहों, मार्गाें एवं अपने परिसरों में गीतानुरागियों की टीम के सहयोग से सफल मानव श्रृृखलाएं बनायी तथा समाज हित में पूर्व निर्देशानुसार चौराहों में एवं व्यस्तम मार्गो में यह भी ध्यान रखने का प्रयास किया की किसी तरह से मार्ग अवरूद्व न हो एवं जन जन का यह आध्यात्मिक आंदोलन विशेष स्थान को प्राप्त करे। न्यास द्वारा प्रारंभ जन आंदोलन इटावा फर्रुखाबाद औरैया कन्नौज, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर,महोबा, चित्रकूट फतेहपुर के अलावा आगरा, लखीमपुर, लखनऊ, सीतापुर, काशी, प्रयाग, गोरखपुर आदि में भी बड़े उत्साह के साथ मानव श्रंृखला का आयोजन किया गया।कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय पाठक, एवं राजेश द्विवेदी, सीडीसी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संतोश राय जी  कानपुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सुरजीत सिंह जी, बलविन्दर सिंह कोआर्डिनेटर सीबीएसई. द्वारा अपने विभागों में मानव श्रृंखला निमार्ण हेतु सहयोगात्मक निर्देशों की भी बड़ी भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ