अन्तरराष्टृीय दिव्यांग वर्ष 2025 गाजियाबाद की जनपदीय प्रतियोगिता में दिव्यांगों ने अपने हुनर से समां बांधा



राजेंद्र कुमार गुप्ता
गाजियाबाद। श्री गुरू नानक गलर््स इंटरकालेज लोहिया नगर के प्रांगण में आज यहां अन्तरराष्ट्ीय दिव्यांग वर्ष के अवसर पर गाजियाबाद जिले के समग्र शिक्षा-प्राथमिक और माध्यमिक विभाग के तत्वावधान में संयुक्त राष्टृ संघ की विषयवस्तु-समावेशी और सतत भविष्य के लिए दिव्यांगजनों के नेतृत्व को प्रोत्साहित करने को ध्यान में रखकर जनपदीय स्तर पर खेलकूद, कला नृत्य और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग छात्रों ने अपने हुनर से समां बांध दिया।

प्रतियोगिता के विवरण को साझा करते हुए प्राथमिक शिक्षा के जिला समन्वयक डा राकेश कुमार और मंच संचालिका पूनम शर्मा ने बताया कि आयोजन में दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत जिले की ओमसांई, अथक, स्पर्श, प्रयास, आशा, देवभागीरथी, आनन्द ट्ेनिंग और मानव शिशु स्पेशल स्कूलों सहित 22 स्वयंसेवी संस्थाओं के 600 से अधिक दिव्यांग छात्रों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं भाग लिया। दिसंबर की खिलीखिली धूप में आई डी-बौद्धिक, मूक बधिर और दृष्टिबाधित दिव्यांगजन के लिए अलग-अलग आयु और श्रेणी की जो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई उनमें सामूहिक नृत्य, बाची बाल, नीबू चम्मच दौड़, पेंटिग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, थीम आधारित फैंसी डृेस और छूकर जानों जैसी निराली प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। आयोजको ने प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

जूरी प्रमुख वरिष्ठ फाइन आटर््स आर्टिस्ट मोक्ष गुप्ता के संरक्षण में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में तो जैसे भाग लेने की होड़ लग गई। पेस्टल कलर्स और डृाइंग शीट्स की सबसे ज्यादा डिमांड रही। हालांकि आशा स्कूल के वरूण को प्रथम, ओमसाईं स्कूल के सौरभ राय को दूसरा और भागीरथ स्कूल के सत्यम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, लेकिन जो मंच तक नहीं पहुंचे वे भी उेर्जा से भरे रहे।ś सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं में भागीरथ स्कूल के मिशन सिंदूर, स्पर्श स्कूल के बंद्या र बंद्या रे और ओम साईं स्कूल के चीटी चैकन्ना चोर की प्रस्तुति ने उपस्थित समुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। बोच्ची में भगीरथ स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। पांच घंटे से भी अधिक चले कार्यक्रम को लोग अपने कैमरे और मोबाइल्स से रिकार्ड करते नजर आए।

कार्यकृम मे मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल ने अपने उद्बोधन में परामर्श दिया कि ऐसे कार्यक्रमों में नार्मल स्कूलों के प्रबंधकों और प्राचायोेेॅ को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए ताकि उन्हें दिव्यांग बच्चों के प्रति संवदेनशीलता का एहसास हो सके और इन बच्चों की शिक्षा के प्रति जाग्रजि पैदा हो सके। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओपी यादव, जिला माध्यमिक शिक्षा समन्वयक पवन कुमार भाटी, श्री गुरू नानक गल्र्स इंटर कालेजी की प्राचार्या श्रीमती अनीता पवार, इंस्टीट्यूट आफ रिहेबलीटेशन की निदेशिका मंजू गुप्ता और बधिर शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ डा0वीपी शाह ने अपनी भागीदारी से गरिमा प्रदान की। आयोजन को सफल बनाने में नींव शक्ति संस्था का विशेष योगदान रहा।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ