गाजर का आचार बनाना है अब बेहद आसान, घर पर बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर आचार

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में लाल-लाल गाजर की बहार आ जाती है। गाजर न सिर्फ सलाद और जूस के रूप में बल्कि स्वादिष्ट गाजर के अचार के रूप में भी लोगों की थाली की शान बढ़ा देती है। अगर आप सोचते हैं कि अचार बनाना मुश्किल काम है, तो अब चिंता की कोई बात नहीं आज हम बता रहे हैं इसका आसान घरेलू तरीका, जिससे आप कुछ ही मिनटों में खट्टा-मीठा और मसालेदार गाजर का आचार तैयार कर सकते हैं।

सामग्री:

500 ग्राम ताजी गाजर
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
4–5 बड़े चम्मच सरसों का तेल
थोड़ा-सा सिरका (अधिक दिन तक टिकाने के लिए)

आसान विधि:

1. गाजर को धोकर लंबी पतली स्टिक्स में काट लें और धूप में हल्का सुखा लें।
2. एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें और जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए, तो उसमें राई और मेथी दाना डालें।
3. अब हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाला तैयार करें।
4. गाजर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि मसाला हर टुकड़े पर लग जाए।
5. सिरका डालें और साफ, सूखे कांच के जार में भर दें।
6. दो दिन तक धूप में रखें बस तैयार है आपका स्वादिष्ट गाजर का आचार

अगर आप चाहते हैं कि अचार लंबे समय तक ताज़ा रहे, तो हमेशा साफ और सूखे चम्मच से ही निकालें।
फूड एक्सपर्ट्स की राय: खाने के शौकीनों का कहना है कि घर का बना गाजर का अचार बाजार से ज्यादा स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। इसमें न तो प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं और न ही किसी तरह का हानिकारक तेल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ