दो दिवसीय 'दिव्य गीता ज्ञान कुंज' का भव्य आयोजन संपन्न

बिधनू में उमड़ा आस्था का सैलाब



​बिधनू: बिधनू के जगदीशपुर स्थित 'दिव्य गीता ज्ञान कुंज आश्रम' में आयोजित दो दिवसीय 'गीता ज्ञान यज्ञ एवं गीता ज्ञान चिंतन शिविर' का भव्य आयोजन बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस आयोजन में कानपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और संतों के मुखारविंद से दिव्य ज्ञान और भजनों का रसपान किया।

​गीता ज्ञान के प्रचार-प्रसार पर ज़ोर

​आश्रम के संरक्षक अशोक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम द्वारा कानपुर ग्रामीण, शहरी क्षेत्र एवं आसपास के नजदीकी जिलों में गीता ज्ञान का निरंतर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य गीता को 'कोर्ट से कोर्स तक' पहुंचाना है, जिसके लिए आश्रम निरंतर प्रयास कर रहा है।

​राम नाम लेखन में अभूतपूर्व सफलता



अशोक ​तिवारी ने यह भी बताया कि आश्रम से भगवान राम के नाम लेखन के महाभियान में अब तक हजारों लोगों को जोड़ा जा चुका है। इस प्रयास के माध्यम से पिछले 6 वर्षों में 15 से 20 करोड़ तक राम नाम का लेखन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है, जो एक बड़ा कीर्तिमान है।

​संगठनात्मक सहयोग और उपस्थिति....

​कानपुर के विभिन्न गीता ज्ञान संगठनों और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के कार्यक्रमों में भी आश्रम के सखा मंडल द्वारा निरंतर सहयोग किया जा रहा है।

​इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से ​स्वामी मनीषानंद,स्वामी आत्मानंद, आश्रम संरक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र तिवारी,​समाज सेवी अजीत तिवारी,​सुरेश द्विवेदी,​पीयूष त्रिपाठी ,विकास शुक्ला,डॉक्टर राकेश वर्मा,डॉक्टर पी एन बाजपेई ,​महेंद्र द्विवेदी ​तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद...

​कार्यक्रम के दौरान, क्षेत्र से आए हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित संतों के मुखारबिंदु से भजन-कीर्तन और दिव्य ज्ञान की मनमोहक वाणी का श्रवण किया। सत्संग के बाद सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया, जिससे यह आयोजन भक्ति और सेवा भाव का संगम बन गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ