खालसा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित प्रीमियर लीग 2025 सीज़न-4 के तहत आज खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में ओपी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमृत ताज़ा टीम को 35 रनों से शिकस्त दी और खिताब अपने नाम किया। पांचवें दिन खेले गए इस निर्णायक मैच में ओपी इलेवन के स्टार खिलाड़ी ओमप्रकाश ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी और रणनीति के दम पर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई, जिसे गेंदबाजों ने भी शानदार तरीके से कायम रखा।
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते सोनू को "मैन ऑफ द मैच" के ख़िताब से नवाज़ा गया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और टीम की एकजुटता ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विजेता टीम को सम्मानित करने के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे सपा नेता कुमार ओमप्रकाश मिश्रा ने टीम कप्तान अनिल त्रिपाठी समेत पूरी ओपी इलेवन टीम को ट्रॉफी सौंपकर जीत की बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं।
यह मुकाबला गोविंद नगर स्थित खालसा इंटर कॉलेज पार्क में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और दोनों टीमों का हौसला बढ़ाते नजर आए। रोमांच से भरपूर इस फाइनल ने प्रीमियर लीग सीज़न-4 को यादगार बना दिया।
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ