भारत की धरती विविधता से भरी है कहीं रेगिस्तान की रेत है, तो कहीं बर्फ से ढकी चोटियाँ। अगर आप प्रकृति, सुकून और रोमांच के दीवाने हैं, तो ये माउंटेन डेस्टिनेशन आपकी यात्रा सूची में ज़रूर होने चाहिए
1. मनाली (हिमाचल प्रदेश)
बर्फीली चोटियाँ, बहती ब्यास नदी और देवदार के जंगल — मनाली हर मौसम में खूबसूरत लगता है। पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और रिवर राफ्टिंग जैसे रोमांचक खेल इसे और खास बनाते हैं।
2. शिमला (हिमाचल प्रदेश)
क्वीन ऑफ हिल्स कहे जाने वाला शिमला अपनी कॉलोनियल इमारतों, टॉय ट्रेन और मॉल रोड के लिए प्रसिद्ध है। परिवार या कपल ट्रिप दोनों के लिए परफेक्ट।
3. दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
कंचनजंगा पर्वत की छाया में बसा दार्जिलिंग चाय बागानों, सूर्योदय और टॉय ट्रेन के लिए मशहूर है। टाइगर हिल से सूर्योदय का नज़ारा वाकई जादुई होता है।
4. औली (उत्तराखंड)
स्कीइंग प्रेमियों के लिए यह स्वर्ग समान है। बर्फ से ढकी ढलानों और हरे-भरे घास के मैदानों से सजा औली सर्दियों में जन्नत बन जाता है।
5. लेह-लद्दाख (लद्दाख)
रोमांच, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत संगम। पैंगोंग झील, नुब्रा वैली और मठों की शांति हर यात्री को मोहित करती है।
6. मुनार (केरल)
दक्षिण भारत का स्वर्ग चाय बागान, झरने और हरी-भरी घाटियाँ इसे एक शांतिपूर्ण हिल स्टेशन बनाते हैं। अगर आप भागदौड़ से दूर आत्मिक सुकून चाहते हैं, तो इन पर्वतीय स्थलों की यात्रा एक नई ऊर्जा और दृष्टि लेकर आती है।
0 टिप्पणियाँ