टिकाऊ गहने खरीदने जा रहे हैं? जानें कितने कैरेट के होते हैं सबसे बेहतर और मजबूत

सोने के गहनों की खरीदारी सिर्फ एक फैशन या परंपरा नहीं, बल्कि एक बड़ी निवेश की सोच भी होती है। ऐसे में हर खरीदार की यह इच्छा होती है कि गहने न सिर्फ खूबसूरत दिखें, बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गहनों की टिकाऊपन कैरेट पर निर्भर करती है?

सोना जितना ज्यादा शुद्ध होता है, यानी 24 कैरेट, उतना ही वह मुलायम होता है। यही वजह है कि 24 कैरेट सोने से गहने नहीं बनाए जाते, क्योंकि ये आसानी से मुड़ सकते हैं या टूट सकते हैं। आमतौर पर गहनों के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं 22 कैरेट सोने के गहने। इसमें 91.6% शुद्ध सोना होता है और बाकी धातुएं मिलाई जाती हैं जिससे ये गहने मजबूत और टिकाऊ बनते हैं।

अगर आप रोज़ पहनने वाले गहनों की तलाश में हैं, जैसे चेन, अंगूठी या कड़ा, तो 18 कैरेट सोने के गहने ज्यादा उपयुक्त होते हैं। इसमें 75% शुद्ध सोना होता है और बाकी हिस्से में धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे गहनों को ज्यादा मजबूती मिलती है और ये जल्दी खराब नहीं होते।

इसलिए अगली बार जब आप गहने खरीदने जाएं, तो सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, बल्कि कैरेट की जानकारी भी जरूर लें। सही कैरेट का चुनाव आपको देगा खूबसूरती के साथ-साथ टिकाऊपन की गारंटी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ