करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सूर्योदय से चंद्रदर्शन तक निर्जल व्रत रखती हैं। ऐसे में व्रत से पहले सुबह सरगी में ऐसा खाना लेना बेहद जरूरी हो जाता है, जो पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखे और शरीर को डिहाइड्रेट न होने दे। अगर आप भी करवाचौथ का व्रत रख रही हैं, तो सरगी में इन हेल्दी चीजों को जरूर शामिल करें।
सबसे पहले, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सुखे मेवे (ड्राय फ्रूट्स) जैसे बादाम, अखरोट और खजूर लें। ये दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। फल जैसे केला, सेब और पपीता शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पोषण भी देते हैं।
सरगी में दूध या दही लेना भी लाभकारी होता है क्योंकि इससे शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है। चाहें तो सूजी या ओट्स का हलवा भी ले सकती हैं, जो हल्का और पौष्टिक होता है। साथ ही, ज्यादा तली-भुनी चीजों से परहेज करें क्योंकि ये दिनभर प्यास और थकान बढ़ा सकती हैं।
आखिर में, एक गिलास नारियल पानी या नींबू पानी भी पिया जा सकता है ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। इस तरह की हेल्दी सरगी व्रत को सहज और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगी।
0 टिप्पणियाँ