त्योहारी मौसम आ गया है और हर तरफ रौनक है। बाज़ार सज चुके हैं और घरों में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। लेकिन एक सवाल हर साल सामने आता है गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति आखिर कब खरीदनी चाहिए धनतेरस को या दिवाली पर?
चलिए, आपको बताते हैं इसका सही और शुभ समय
धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है, धन की देवी लक्ष्मी और आरोग्य के देव धन्वंतरि की पूजा का दिन माना जाता है। इस दिन बर्तन, गहने या घर की ज़रूरी चीज़ें खरीदना शुभ होता है।
लेकिन गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदने का सबसे शुभ समय होता है दिवाली से एक दिन पहले या दिवाली के दिन।
क्यों? क्योंकि दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन किया जाता है, जिसमें गणेश जी के साथ लक्ष्मी जी की पूजा होती है। और माना जाता है कि नई मूर्तियों की स्थापना कर पूजन करना ज्यादा फलदायक होता है।
कुछ लोग एक दिन पहले मूर्ति खरीदकर घर लाते हैं और दिवाली की रात उनका विधिवत पूजन करते हैं।
ध्यान रहे, मूर्ति खरीदते समय मूर्तियों का चेहरा साफ़-सुथरा, शांत और सौम्य होना चाहिए। और उन्हें लाल या पीले कपड़े में लपेटकर घर लाना शुभ माना जाता है।
तो इस बार दिवाली पर खरीदारी करें सही दिन पर, और पाएं माता लक्ष्मी और गणेश जी का आशीर्वाद पूरे वर्ष भर!
शुभ दीपावली।
0 टिप्पणियाँ