शिखर सम्मेलन में AI का जादू
चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां किसी नेता ने नहीं, बल्कि एक खास AI रोबोट ने बटोरीं। महिला जैसी दिखने वाली इस ह्यूमनॉइड रोबोट का नाम श्याओ हे है। इसे विशेष रूप से मेहमान नेताओं और पत्रकारों की सहायता के लिए तैयार किया गया था।
रोबोट के जवाब और खूबियां
श्याओ हे अंग्रेजी, रूसी और चीनी सहित कई भाषाओं में संवाद करने में सक्षम है। जब उससे भारत पर ‘व्यक्तिगत राय’ पूछी गई, तो उसने संतुलित अंदाज में कहा—"मैं किसी देश या राजनीति पर राय नहीं देता," और फिर शिखर सम्मेलन की जानकारी साझा की। इसने खुद को “स्पेशल पर्पस रोबोट” बताते हुए कहा कि यह मल्टीटास्किंग कर सकता है और सटीक जानकारी प्रोसेस करने में माहिर है। सम्मेलन में एक अन्य रोबोट ने वॉलंटियर्स को आइसक्रीम परोसकर सबका ध्यान खींचा।
मोदी-शी जिनपिंग की बैठक
इस बार भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जो सात साल बाद चीन पहुंचे थे। राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार स्थिरता, लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने पर सहमति जताई। यह भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ