डेटिंग की दुनिया में महिलाओं को सबसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म देने का दावा करने वाला Tea App अब खुद बड़े डेटा लीक का शिकार हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डेटा ब्रीच में हजारों महिलाओं की निजी जानकारी लीक हो गई है।
क्या है Tea App?
Tea App खुद को महिलाओं के लिए सुरक्षित डेटिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर प्रमोट करता है। यहां महिलाएं न केवल पुरुषों को डेट कर सकती हैं बल्कि उन्हें रेट और रिव्यू भी कर सकती हैं। ऐप का दावा है कि इससे महिलाओं को बेहतर और सुरक्षित डेटिंग अनुभव मिलता है। इसी वजह से इसे ‘फीमेल-फ्रेंडली डेटिंग ऐप’ कहा जाता है।
कैसे हुआ डेटा लीक?
साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, हैकर्स ने ऐप के सर्वर में सेंध लगाई और वहां से हजारों महिलाओं का पर्सनल डेटा चुरा लिया। इस लीक में नाम, ईमेल एड्रेस, प्रोफाइल डिटेल्स, चैट हिस्ट्री और कभी-कभी लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारी भी शामिल बताई जा रही है।
यूज़र्स में मचा हड़कंप
जैसे ही डेटा लीक की खबर फैली, ऐप यूज़र्स के बीच हड़कंप मच गया। कई महिलाएं सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर कर रही हैं। उनका कहना है कि जिस ऐप पर वे सबसे ज्यादा भरोसा करती थीं, वही उनकी प्राइवेसी के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया।
कंपनी की सफाई
Tea App की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कंपनी का दावा है कि जैसे ही उन्हें ब्रीच का पता चला, उन्होंने तुरंत सर्वर सिक्योर करने के लिए कदम उठाए। साथ ही यूज़र्स को पासवर्ड बदलने और अतिरिक्त सिक्योरिटी सेटिंग्स एक्टिव करने की सलाह दी गई है।
डेटिंग ऐप्स पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर डेटिंग ऐप्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर ये प्लेटफॉर्म्स युवाओं को नए रिश्ते बनाने का मौका देते हैं, वहीं दूसरी ओर इनके बार-बार होने वाले डेटा ब्रीच यूज़र्स की प्राइवेसी को खतरे में डाल रहे हैं।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ