क्या आपको भी घर में बुज़ुर्गों ने कभी कहा है सुबह ब्रश करने से पहले कुछ मीठा खा लो। तो क्या ये सिर्फ परंपरा है या इसके पीछे विज्ञान भी है।
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह उठते ही आपकी लार सबसे ज़्यादा शक्तिशाली होती है। इसमें मौजूद एंज़ाइम्स आपके पाचन तंत्र को सक्रिय करने में मदद करते हैं।
अगर आप बिना ब्रश किए सबसे पहले कोई फल, जैसे —
भीगा हुआ किशमिश, अंजीर, या पका हुआ केला खाते हैं, तो ये आपके शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
खास बात: मुंह की लार फूड के साथ जाकर आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है। यानी ये एक नेचुरल प्रोबायोटिक की तरह काम करती है।
लेकिन ध्यान रहे अगर आपके मुंह में इंफेक्शन है या मसूड़े कमज़ोर हैं, तो डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है।
सुबह बिना ब्रश किए हल्का, नेचुरल और पौष्टिक खाना शरीर के लिए अमृत समान हो सकता है, बशर्ते आप सही चीज़ खाएं। तो अगली बार जब मां कहें कुछ खा लो पहले
तो बस मुस्कराइए, क्योंकि अब आपको वजह पता है।
0 टिप्पणियाँ